बाल मंदिर विद्यालय में बाल दिवस पर सुसज्जित कम्प्यूटर लैब का लोकार्पण
सरदारशहर। बाल दिवस के अवसर पर बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरदारशहर में पूर्व विद्यार्थियों (भामाशाह) के सहयोग से निर्मित अत्याधुनिक एवं सुसज्जित कम्प्यूटर लैब का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झब्बरमल दूगड़ (जौहरी) थे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से रतनलाल बुच्चा, जयसिंह चिंडालिया, राजेन्द्र पींचा, सुबोध सेठिया, पन्नालाल देरासरी, गुलाब नाहटा, व्यवस्थापक सूरजप्रकाश बुच्चा, प्रधानाचार्य जोरावर सिंह शेखावत सहित समस्त शिक्षक–शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
नव निर्मित कम्प्यूटर लैब पूर्व विद्यार्थियों— चंद्रप्रकाश कन्हैयालाल सुराणा, सुमति नौरतनमल बैद, श्रीमती वर्षा प्रकाश पींचा, संदीप सुभागमल मिन्नी, रविप्रकाश मोहनलाल दूगड़, रविप्रकाश नौलखा, भानुप्रकाश जैन, मनोज बुच्चा, मुकेश बुच्चा, सुमति नन्दलाल डागा, श्रीमती बीनादेवी बच्छराज नाहटा, जुगराज चंडालिया, जयसिंह चिंडालिया, संदीप दीपचन्द नौलखा, प्रसन्न हनुमानमल बच्छावत, प्रदीप हनुमानमल बच्छावत, सुमित बच्छराज बोथरा, सुनील कुमार केसरीचन्द सेठिया, नौरतन तेजकरण नाहटा, स्व. हंसराज जी–श्रीमती धापूदेवी आंचलिया (पुत्र राजकरण–विमल आंचलिया) एवं ‘श्री गुरुवे नमः समूह’ के सहयोग से स्थापित की गई है।
विद्यालय परिवार ने सभी दानदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही श्री कन्हैयालाल जी सुराणा का विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने विद्यालय द्वारा आवश्यकता व्यक्त किए जाने पर इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए भामाशाहों तक बात पहुंचाई, जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को यह आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो सकी।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक प्रेरणा का संदेश देता है।





