विडियो ख़बर हमारा भारत

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के भाई को लगा करंट, बंद हुए हार्ट को सीपीआर व इलेक्ट्रीक शाॅक देकर दी नई जिंदनी

 

(गजेंद्र सिंह)चूरू। शहर के नया बास में रहने वाले बीजेपी नेता के भाई ओर किशोर न्याय बोर्ड सदस्य ताराचंद सैनी करंट की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार टेंट का काम कर रहे मजदूर की सहायता करते समय बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के भाई और किशोर न्याय बोर्ड सदस्य ताराचंद सैनी ओर पास में खड़े एक मजदूर को हाई वोल्टेज करंट का जोरदार झटका लग गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते उन्हें चूरू मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने बेहतरीन प्रयास कर उनकी जान बचाई।

सूत्रों के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब ताराचंद सैनी किसी कार्यक्रम की तैयारी में टेंट का कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान बिजली के तार के संपर्क में आने से उन्हें भीषण करंट लग गया। झटका इतना तेज था कि वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत चूरू मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार के नेतृत्व में इमरजेंसी टीम ने सीपीआर (CPR) और इलेक्ट्रिक शॉक देकर उनकी धड़कनें वापस शुरू कीं। करीब आधे घंटे के रेस्क्यू और लगातार प्रयास के बाद उनकी स्थिति स्थिर हो सकी।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे के क्षण और आसपास के लोगों की घबराहट साफ दिखाई दे रही है। डॉ. पुकार ने बताया कि रोगी को हाई वोल्टेज करंट से हृदय गति रुक जाने की स्थिति में लाया गया था, लेकिन टीम ने पूरी मुस्तैदी से कार्य कर जीवन बचाने में सफलता पाई। फिलहाल ताराचंद सैनी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी ने बताया कि उसका भाई ताराचंद सैनी मौहल्ले में बालाजी मंदिर के कार्यक्रम में टेंट का काम करने वाले किसी मजदूर की मदद कर रहे थे। इसी दौरान ताराचंद को हाई वाॅल्ट 11 हजार लाइन का करंट का झटका लगा। इनके साथ मजदूर भी झुलस गया। दोनों को निजी वाहन से इमरजेंसी वार्ड लाया गया। जहां से हादसे की सूचना प्रिंसिपल डाॅ. पुकार को दी गयी। जिसने तुरन्त अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तब रोगी अचेत हालत में था। जिसका हार्ट भी काम नहीं कर रहा था। जिसकी ईसीजी स्टेट लाइन थी। आॅक्सीजन लेवल और ब्लड प्रेशर भी शून्य था। मगर डाॅक्टर पुकार ने टीम के साथ मिलकर खुद ने सीपीआर दिया। वहीं दो बार डीसी शाॅक दिया गया। रोगी की बिगड़ती हालत को देखकर एंसथेसिया डाॅक्टर को काॅल किया गया। मगर रोगी की बिगड़ती हालत को देखते हुए डाॅ. पुकार ने ही रोगी को एंटीव्यूट कर दिया। जिसके बाद रोगी के हार्ट ने काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद रोगी को तुरन्त मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां उसे वेंटीलेटर पर लिया गया। मगर वहां भी टीम के साथ मिलकर माॅनिटरिंग की। अब दोनों की स्थित थी है।

टीम की मेहनत रंग लायी

नया बास निवासी ताराचंद सैनी भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी ने के छोटे भाई हैं। मामले में नरेन्द्र सैनी ने कहा कि मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. पुकार के नेतृत्व में टीम वर्क किया गया। जिसकी बदौलत आज उसके छोटा भाई को नया जीवनदान मिला हैं। उन्होंने इसके लिए अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड स्टाफ का आभार जताया।

प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार

मौके पर भी दिया गया सीपीआर

डाॅ. पुकार ने बताया कि ताराचंद सैनी को करंट लगने के बाद कमांडो सुरेन्द्र कस्वां व एसआई रामजीलाल ने तुरन्त सीपीआर दिया। जिसके तुरन्त पांच मिनट में इमरजेंसी वार्ड पहंुचाया। सुरेन्द्र कस्वां व रामजीलाल के द्वारा दिया गया सीपीआर ताराचंद सैनी के लिए संजीवन बूटी का काम किया।

 

डाॅ. पुकार ने की टीम की प्रषंसा

इस मामले में डाॅ. पुकार व अस्पताल अधीक्षक डाॅ. दीपक चैधरी ने आपातकालीन रिस्पांस टीम अभियान के तहत इमरजेंसी वार्ड में रोगी को लाये जाने के दौरान अस्पताल अधीक्षक, अति. प्रधानाचार्य डाॅ. रमाकान्त वर्मा, डाॅ. मनोज फोगावट, डाॅ. सरोज, डाॅ. जेनूअल, डाॅ. युवराज, नर्सिंग आफिसर मुकेष कांटीवाल व नरेन्द्र दाधीच की इस कार्य के लिए प्रंषसा की। 

 

सीपीआर के लिए देंगे प्रषिक्षण 

डाॅ. पुकार ने बताया कि आपात स्थिति में हम रोगी को सीपीआर देकर उसकी जान बचा सकते हैं। इसके लिए मेडिकल काॅलेज प्रषासन के द्वारा समय समय पर सीपीआर प्रषिक्षण दिया गया हैं। उन्होंने आह्वान किया कि कोई भी संस्थान, सार्वजनिक संस्थान, निजी संस्थान व पुलिसकर्मी आदी जनसेवार्थ सीपीआर का प्रषिक्षण लेना चाहते है तो वे काॅलेज में प्रिंसिपल डाॅ.एमएम पुकार से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मनोरंजन विडियो ख़बर

अभिषेक बच्चन ने पापा अमिताभ की तरह लाइट वाले कपड़े पहन स्टेज पर किया डांस तो मम्मी जया बच्चन ने खूब बजाई तालियां

अहमदाबाद के ईकेए एरिना में आयोजित 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में बॉलीवुड सितारों ने अपने शानदार अंदाज़ और शान
मनोरंजन विडियो ख़बर

कौन हैं सामंथा रुथ प्रभु? 38 की उम्र में कहलाती हैं सुपरस्टार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 के पहले दिन मंच पर आएंगी. वह “Authenticity: The New Fame”