चूरू स्थानीय खबरें

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

सरदारशहर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सरदारशहर पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे चूरू से सरदारशहर की ओर आ रहे थे, इसी दौरान उनकी कार को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के समय गाड़ी को उनका ड्राइवर शाहरुख खान चला रहा था। घटना के बाद मधुसूदन राजपुरोहित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी साझा की और बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा — “बाबा भरू की कृपा से बड़ा संकट टल गया।”

राजपुरोहित ने शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा और लोगों के आशीर्वाद से संभव हुआ।

https://www.facebook.com/share/r/1FgeDbKh5K/

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चूरू स्थानीय खबरें

सरदारशहर के वार्ड 24 को मिली बड़ी सौगात, काका कॉलोनी में शुरू हुई जनता क्लिनिक

सरदारशहर। सरदारशहर के वार्ड 24 को बड़ी सौगात मिली है । काका कॉलोनी में जनता क्लिनिक की सौगात वार्ड पार्षद
चूरू स्थानीय खबरें

संगठन सृजन अभियान के तहत हुआ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संवाद,

  सरदारशहर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस अध्यक्ष के