चूरू

महिलाओं को नई जल प्रणाली और जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

 

सरदारशहर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) चतुर्थ चरण के तहत सरदारशहर में पेयजल वितरण प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए जनजागरूकता गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सोमनाथ जी मंदिर के पीछे आंगनवाड़ी केंद्र पर महिलाओं को नए पानी के मीटर के फायदे, रखरखाव और जल संरक्षण के तरीकों की जानकारी दी गई। आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार मित्तल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सहायक सामाजिक विकास अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि नई जल आपूर्ति व्यवस्था से घरों तक पूर्ण दबाव से पानी पहुंचेगा, जिससे बूस्टर पम्प लगाने की जरूरत नहीं रहेगी। साथ ही, समय की बचत होगी और भविष्य में लोगों को सतत जल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। उन्होंने नए जल कनेक्शन की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। सोशल आउटरीच टीम के पवन सिंह ने महिलाओं से परियोजना कार्यों में सहयोग करने का आग्रह किया ताकि कार्य समय पर पूरे हों और आमजन को लाभ मिल सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लेकर जल संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चूरू स्थानीय खबरें

सरदारशहर के वार्ड 24 को मिली बड़ी सौगात, काका कॉलोनी में शुरू हुई जनता क्लिनिक

सरदारशहर। सरदारशहर के वार्ड 24 को बड़ी सौगात मिली है । काका कॉलोनी में जनता क्लिनिक की सौगात वार्ड पार्षद
चूरू स्थानीय खबरें

संगठन सृजन अभियान के तहत हुआ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संवाद,

  सरदारशहर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस अध्यक्ष के