चूरू

राजकीय उप जिला अस्पताल में डॉक्टर पवन शर्मा ने किया सफल ऑपरेश

 

 

सरदारशहर। राजकीय उप जिला अस्पताल के ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन शर्मा ने 16 वर्षीय युवती पूजा का सफल ऑपरेशन कर उसका दर्द खत्म किया है। डॉ. शर्मा ने बताया कि पूजा के दाएं कान के आगे संक्रमण होकर नासूर (फोड़ा) बन गया था। संक्रमण बढ़ने पर वहां रस्सी जैसी गांठ बन गई थी, जिससे युवती को लगातार दर्द और सूजन की समस्या बनी हुई थी। परिवारजन उसे लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचे, जहां ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पवन शर्मा ने जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। टीम की कुशलता से ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और अब युवती पूरी तरह स्वस्थ है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि कान और आसपास के हिस्से में संक्रमण को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। समय पर इलाज करवाने से बड़ी जटिलता से बचा जा सकता है। वही सफल ऑपरेशन पर अस्पताल प्रभारी डॉ चन्द्रभान जांगिड़ ने भी ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन शर्मा को बधाई दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चूरू स्थानीय खबरें

सरदारशहर के वार्ड 24 को मिली बड़ी सौगात, काका कॉलोनी में शुरू हुई जनता क्लिनिक

सरदारशहर। सरदारशहर के वार्ड 24 को बड़ी सौगात मिली है । काका कॉलोनी में जनता क्लिनिक की सौगात वार्ड पार्षद
चूरू स्थानीय खबरें

संगठन सृजन अभियान के तहत हुआ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संवाद,

  सरदारशहर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस अध्यक्ष के