चूरू स्थानीय खबरें

विद्युत ट्रांसफार्मर हटाने की मांग को लेकर आरएलपी के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने किया सड़क को जाम

 

सरदारशहर के अर्जुन क्लब के पास स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाकर दूसरी जगह लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सैनी के नेतृत्व में आरएलपी कार्यकर्ताओं और मोहल्ले के लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर धरना देकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आरएलपी पार्टी के नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सैनी ने बताया कि हम पिछले लंबे समय से विद्युत ट्रांसफार्मर को यहां से हटकर दूसरी जगह लगाने की मांग को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी ओर से सुनवाई नहीं होने के कारण आखिरकार हमें मजबूरन सड़क को जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे मौके पर नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी, पुलिस प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता की। इस दौरान आगामी 7 दिनों मे विद्युत ट्रांसफार्मर को अन्य जगह शिफ्ट करने के आश्वासन के बाद मोहल्ले के लोगों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर सभापति राजकरण चौधरी ने कहा कि हमारी ओर से शहर के सौंदर्यकरण के तहत इस सड़क का नया निर्माण करवाया गया था लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कुछ काम बाकी रह गए थे, अब उन्होंने 7 दिन में विद्युत ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने का आश्वासन दिया है। जैसे ही विद्युत ट्रांसफार्मर अन्य जगह शिफ्ट होता है हमारी ओर से सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर आरएलपी तहसील अध्यक्ष सांवरमल जाखड़, राकेश चौधरी और रूपचंद सारण ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगामी 7 दिनों मे हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो वापस आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग और महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चूरू स्थानीय खबरें

सरदारशहर के वार्ड 24 को मिली बड़ी सौगात, काका कॉलोनी में शुरू हुई जनता क्लिनिक

सरदारशहर। सरदारशहर के वार्ड 24 को बड़ी सौगात मिली है । काका कॉलोनी में जनता क्लिनिक की सौगात वार्ड पार्षद
चूरू स्थानीय खबरें

संगठन सृजन अभियान के तहत हुआ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संवाद,

  सरदारशहर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस अध्यक्ष के