सरदारशहर में आंधी के बाद हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत, तेज बरसात होने से मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर जलभराव

सरदारशहर में आंधी के बाद हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत, तेज बरसात होने से मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर जलभराव

Spread the love

सरदारशहर। अंचल में बुधवार दोपहर आंधी के बाद हुई बारिश से मुख्य बाजार सहित कई वार्डों में बरसाती पानी भरने से आवागमन बाधित हुआ जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंचल में दोपहर आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। लोगों को प्रचण्ड गर्मी से राहत मिली।

बारिश के बाद आसमान में बादल छा गए, जिससे धूप का असर कम रहा। बारिश होने से दिन के न्यूनतम तापमान में भी छह डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 39.6 डिग्री था, जो लुढ़कते हुए बुधवार को 20.6 डिग्री पर आ गया। सरदारशहर कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ वीके सैनी ने बताया कि 23 मई से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में आंधी चलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 25 से 28 मई को आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने से लोगों को प्रचण्ड गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। इससे पहले मंगलवार शाम साहवा और राजगढ़ तहसील में ओलावृष्टि हुई थी। जहां चने से बड़े आकार के ओले गिरे। क्षेत्र में अचानक बरसात होने से मूंगफली कपास की फसल में फायदा होगा। सुजानगढ़ क्षेत्र में भी जबरदस्त बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है।

ओलावृष्टि होने से कपास की फसल में नुकसान होने की आशंका

क्षेत्र में अचानक ओलावृष्टि होने से कपास की फसल में काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है राजस्थान किसान यूनियन के जिला महामंत्री रामेश्वर लाल पूनिया ने बताया कि इस मौसम में बरसात होने से ठंड जरूर हुई है लेकिन बरसात के साथ ओलावृष्टि होने से क्षेत्र में कपास की फसल में नुकसान हुआ है वर्तमान में मूंगफली की बुवाई चल रही है। जो भी रफ्तार लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert