सरदारशहर इलाके में ठंड और ओस से रबी फसलों में बढ़ी उम्मीद, किसानों को मिलेगी शानदार पैदावार

सरदारशहर इलाके में ठंड और ओस से रबी फसलों में बढ़ी उम्मीद, किसानों को मिलेगी शानदार पैदावार

Spread the love

सरदारशहर। इस सप्ताह बढ़ी ठंड और गिरती ओस ने रबी फसलों को शानदार लाभ दिया है। खासकर गेहूं, सरसों, चना, जीरा, तारामीरा और इसबगोल जैसी सिंचित फसलों की वृद्धि में तेजी आई है। किसानों का मानना है कि ओस लगातार गिरती रही तो इन फसलों का उत्पादन और अधिक बढ़ सकता है।किसान रामेश्वरलाल पुनिया ने बताया कि मावठ और ठंड के बाद अब फसल की वृद्धि बेहतर हो रही है। ओस के गिरने से फसलों में नमी बढ़ी है, जिससे उनका रूप बदल रहा है और विकास की गति में सुधार हो रहा है। किसानों को उम्मीद है कि यह मौसम अच्छे परिणाम देगा, जिससे गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों में ज्यादा फायदा मिलेगा।सरदारशहर कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक वीके सैनी सी के सैनी ने बताया कि ओस की बूंदें सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचकर उनकी सेहत को बेहतर बनाती हैं। तापमान में आई गिरावट और ओस के कारण रबी फसलों की ग्रोथ में सुधार हो रहा है। जो किसान 25-30 दिन पहले गेहूं की बुवाई कर चुके हैं, उन्हें यूरिया डालकर सिंचाई करनी चाहिए, जिससे फसलों को और अधिक लाभ होगा। इस मौसम में ठंड और ओस दोनों का ही असर फसलों पर सकारात्मक रूप से दिखाई दे रहा है, जिससे किसानों को उम्मीद है कि इस बार पैदावार बेहतरीन होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert