सरदारशहर। भानीपुरा तहसील के पुलिस थाने के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से ऑटो चालक घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची भानीपुरा 108 एम्बुलेंस के चालक व ईएमटी ने घायल को एंबुलेंस के सहयोग से सरदारशहर के राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव भानीपुरा का भैराराम पुत्र गणपत राम नायक ऑटो चलाने का कार्य करता है। ऑटो चालक ऑटो को लेकर अपने घर जा रहा था कि एक अज्ञात वाहन ने ऑटो के पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण ऑटो पलट गया। अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल राजकीय उप जिला अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। भानीपुरा पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।