टी.बी. उन्मूलन एवं निराकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

टी.बी. उन्मूलन एवं निराकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

सरदारशहर। श्रीमती कमला देवी गौरीदत्त मित्तल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों, रेड रिबन तथा वूमन सैल के संयुक्त तत्वावधान में टी.बी. उन्मूलन एवं निराकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बी.सी.एम.एच.ओ. डॉ. विकास सोनी ने टी.बी. के लक्षण एवं उपचार की जानकारी दीं। टी.बी. परामर्शदाता श्री रामनिवास सारण ने टी.बी. उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इससे पूर्व महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मृत्युंजय कुमार पारीक ने अतिथियों का स्वागत किया। एन.एस.एस. प्रभारी सुदर्शन गोयल तथा सहायक आचार्य रीना वर्मा ने स्मृति चिन्ह्र भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन द्वितीय इकाई प्रभारी डॉ. सरोज चाहर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert