कांग्रेस सेवादल ने मोदी व शाह का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस सेवादल ने मोदी व शाह का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

Spread the love

सरदारशहर। शहर के गांधी चौक पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष संजय दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को मोदी सरकार द्वारा ईडी के सम्मन दिये जाने के विरोध में नरेन्द्र मोदी व अमित शाह का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईडी द्वारा सम्मन भेजने को वापस लेने की मांग की। मोदी सरकार अगर सम्मन को वापस नहीं लेगी तो देश की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ता उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

गहलोत- पायलट कैंप के बीच सीएम पद को लेकर फिर जोर आजमाइश

दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुवे कहा कि मोदी सरकार हमारे नेताओं को ईडी व सीबीआई का डर दिखाकर परेशान करना चाहती है। कांग्रेस का कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर मोदी सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो हम सभी कार्यकर्ता लम्बे संघर्ष का रास्ता चुनने को मजबूर होंगे। विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष जगदीश धन्नावंशी, जिला महासचिव व पार्षद ओमप्रकाश नाई, जिला सचिव भंवरू खां, धर्मचन्द सारण, राजेन्द्र पारीक, सरदारशहर विधानसभा अध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, शहर ब्लाक अध्यक्ष श्यामलाल व्यास, देहात ब्लाक अध्यक्ष रामलाल सारण, पूर्व पार्षद व वरिष्ठ नेता कमल पुजारी, पूर्व पार्षद राकेश पारीक, परमेश्वर दुबे, रामावतार नोहाल, नीरज माटोलिया, डालाराम, लूणाराम, हरफूलराम, देवीलाल, रामप्रताप, महावीरप्रसाद, सोनू नाई व मनीष नाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

!Alert