सरदारशहर सेवा समिति द्वारा नौवें गौ सेवा संकल्प माह का भव्य शुभारंभ
सरदारशहर।(गजेंद्र चौहान) सरदारशहर सेवा समिति की ओर से नौवें गौ सेवा संकल्प माह का भव्य शुभारंभ हवन एवं यज्ञ के साथ किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार द्वारा विधिवत यज्ञ सम्पन्न करवाया गया। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में गिरधारी लाल सैनी, किशन मोयल एवं मनोज सांखला सपत्नीक उपस्थित रहे।
हवन के पश्चात अग्नि प्रज्वलित कर भट्टी पूजन छगनलाल सेवदा, सुखाराम पारीक, बनवारी लाल जांगिड़ एवं ओमप्रकाश पारीक द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौ सेवा संकल्प माह का शुभारंभ समाज के जनसहयोग से किया जा रहा है।
समिति के संरक्षक राजेन्द्र सोनी ने सभी से तन, मन और धन से सहयोग कर गौ सेवा संकल्प माह को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं मधुसूदन राजपुरोहित ने कहा कि वर्तमान समय में पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से पारिवारिक समस्याएं बढ़ रही हैं और बच्चों में सेवा भाव की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में गौ सेवा संकल्प से जुड़कर युवा पीढ़ी संस्कारवान बन सकती है।
गौरीशंकर शर्मा ने अपने जन्मदिन व पारिवारिक कार्यक्रमों में गौ सेवा करने का आग्रह किया। बालकिशन कौशिक ने कहा कि कलयुग में नंदी की सेवा सबसे बड़ी सेवा है, जिसे सेवा समिति निरंतर कर रही है, जो अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम में शोभाकांत स्वामी, राधेश्याम सोनी, राजकरण सोनी, दुनीचंद जोशी, विकास पारीक, विनोद चौहान, संपत डोसी, रामप्रसाद बोहरा, सुशील प्रजापत, मुकेश भामा, गोपीराम शर्मा, अभिषेक भोजक, राकेश टॉक, मनोज दर्जी, बाबूलाल प्रजापत, सुखराम सेन, नारायण माली, लालचंद मुंड, ईश्वरराम डूडी, श्यामलाल जोशी, अमरचंद मीणा, विनोद बगड़िया, दयाल सिंह राजपुरोहित, गजानंद सोनगरा, धनाराम सेन, कन्हैयालाल बागड़ी, देवाराम सोनगरा, नेमचंद चांडक, विकास लखोटिया, राजकरण मोयल, रोहित मोयल, हर्षित मोयल सहित सैकड़ों सेवा समिति कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





