राजेंद्र राठौड़ ने हरपालसर गांव में किया शक्ति प्रदर्शन, सभा में सभी भाजपाई बरसे  कांग्रेस पर

राजेंद्र राठौड़ ने हरपालसर गांव में किया शक्ति प्रदर्शन, सभा में सभी भाजपाई बरसे कांग्रेस पर

Spread the love

दिव्य न्यूज़

सरदारशहर। (Divya news)विधानसभा उप चुनाव नजदीक आते ही नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इसी कड़ी में राजेंद्र राठौड़ ने अपने पैतृक गांव हरपालसर में शक्ति प्रदर्शन कर कांग्रेस को घेरा। विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक पिंचा के पक्ष में समर्थन करने के लिए उप नेता राजेंद्र राठौड़ ने अपने पैतृक गांव हरपालसर में समाज के लोगों की बैठक ली। उपनेता राठौड़ ने कहा कि भाजपा के बहुत ही ईमानदार प्रत्याशी पिंचा को इस बार भारी मतों से जीता कर विधानसभा में भेजना है।

आपका अगर कोई भी काम हो उस काम को लगन के साथ अशोक पिंचा और हम मिलकर करेंगे। उपनेता राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस वर्तमान में डूबती हुई जहाज है। इसके साथ हमारे समाज को नहीं रहना है। उन्होंने कहा कि यहां का चुनाव पूरे राजस्थान में एक अलग ही संदेश देगा।

भाजपा प्रत्याशी अशोक पिंचा ने कहा कि मैंने मेरे जीवन में ईमानदारी के साथ राजनीति की है। कहीं पर कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार का आरोप लगा दे तो मैं मेरे राजनीतिक जीवन से संयास ले लूंगा।

समाजसेवी प्रहलाद राय सर्राफ ने कहा कि हमारी पार्टी में टिकट मांगने वालों की काफी लंबी लिस्ट थी। उस लिस्ट में मैं भी शामिल था। लेकिन पार्टी ने पींचा के नाम पर मुहर लगा दी तो इसके साथ तन मन धन से साथ रहकर उसको विधानसभा में पहुंचाने का काम करेंगे।

इसी प्रकार पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, विक्रम सिंह कोटवाद, समाजसेवी मधुसूदन राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य श्यामलाल शर्मा, जयदेव सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह छाजूसर, भूपेंद्र सिंह आसूसर, राजेंद सिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित राजपूत समाज के सभी लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपने समाज का मतदान करने का बात कही। उसके बाद राजेंद्र राठौड़ सहित कई समाज के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी अशोक पिंचा के 21 किलो की माला पहनाकर सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert