सरदारशहर। तहसील के गांव बीकमसरा व रामसीसर भेड़वालिया में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दो जने घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी वाहन के सहयोग से राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉ किशन सिहाग व संदीप बिजारणिया ने दोनों घायलों का उपचार कर राजकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव राजासर चोढ़िया का महेंद्र नाथ पुत्र माल नाथ उम्र 40 साल रूपलाणा जोहड़ के अंतर्गत आने वाली लाइन पर जीएसएस कर्मचारी को फोन कर शटडाउन लेकर लाइन को बंद करवाया था। लेकिन जीएसएस कर्मचारी ने लाइन काटने का झूठ बोलकर लाइन को चालू रख दिया। जिसके कारण महेंद्र नाथ पोल पर चढ़कर कार्य करना चाहता था। उससे पहले ही करंट लगने से वह नीचे गिर गया और करंट लगने से झूलस गया। मौके पर खड़े लोगों ने तुरंत निजी वाहन के सहयोग से राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर घायल का उपचार जारी है। वहीं दूसरी ओर रामसीसर भेड़वालिया जीएसएस का कर्मचारी तिलोक सिंह पुत्र राजू सिंह हाई वोल्टेज करंट लगने से झुलस गया। जिसको जीएसएस के कर्मचारियों द्वारा निजी वाहन के सहयोग से राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उपचार कर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल दोनों घायलों का राजकीय अस्पताल में उपचार जारी हैं।
