सरदारशहर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भीवसर ग्राम में अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के निमित्त पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम की मातृशक्ति और बंधुओं ने पौधरोपण कर इनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संघचालक डा.बनवारीलाल शर्मा ने कहा कि पेड़ पौधों व पर्यावरण की रक्षा के लिए मां अमृता देवी ने 363 महिला-पुरुषों के साथ दिए बलिदान से सभी को प्रेरणा लेकर पेड़ पौधों की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। माँ अमृता देवी के इस बलिदान को हम सभी स्मरण रखे। इस लिये इस अभियान का नाम उनके नाम पर रखा गया है। वर्तमान में संघ के पंच प्रण में एक प्रण पर्यावरण संरक्षण का भी है।

जिसके लिए संघ द्वारा समाज के सहयोग से अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के रूप में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास व जागरूकता का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में जिला पर्यावरण संयोजक राकेश सोनगरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लेना चाहिए। आज पौधारोपण का अभियान का कार्य देश मे अनेक स्थानों पर चल रहा है। लेकिन सभी जगह उनके पालन पोषण की चिन्ता नहीं कि जा रही। इसलिए संघ के द्वारा इस अभियान में सभी पौधों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी दी गयी है। हम सभी अपने घर व कार्यस्थल पर चाहे एक पौधा ही लगाये लेकिन उसको बड़ा होने तक उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ ही लगाये।। इस अवसर पर संघ के प्रांत सहबौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुभाष सोनगरा, मुकेश सैनी, नवदीप पारीक, धनसुख राव, भरत सैनी, बाबूलाल सोनी, गौरव सेठिया, सहीराम, शंकरलाल सारण, कुंभाराम आदि उपस्थित थे।
