रोजा इफ्तार पार्टी में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन हुए शमिलरोजेदारों को दी इफ्तार पार्टी, रोजा ईफ्तार की दावत में सेंकडों रोजेदार शामिल हुए

रोजा इफ्तार पार्टी में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन हुए शमिलरोजेदारों को दी इफ्तार पार्टी, रोजा ईफ्तार की दावत में सेंकडों रोजेदार शामिल हुए

Spread the love

सरदारशहर। शहर के कुबेर हाउस में रोजा ईफ्तार की दावत का आयोजन रखा गया। दावत में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, विधायक पं. अनिल शर्मा, उद्योगपति विकासकुमार मालू, नगरपरिषद उपाध्यक्ष अब्दुल रसीद चायल सहित सेंकडों रोजेदार शामिल हुए। रोजेदारों ने रोजा खोलकर मौलाना उस्मान शाहब ने नमाज अदा करवाई और देश में अमन चैन और भाईचारे की दुआ की। सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र राजवी ने बताया की भामाशाह विकास कुमार विनित कुमार मालू द्वारा सामुहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने शामिल होकर इफ्तार किया और नमाज के बाद मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी गई।

इस अवसर पर सामुहिक रोजा इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के साथ ही हिंदू भाईयों ने भी इफ्तार किया। इस दौरान सालासर के हंसराज पुजारी, सदर नूर मोहम्मद, मुमताज टीटी, साबीर बलारिया, नवाब खां, फारुक ज्यान मोहम्मद, शेर मोहम्मद बिसायती, पार्षद सैयद रिजवान, आयुब ज्यान मोहम्मद, समशुदीन खोखर, आरीफ साबुदीन काजी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राजवी, रफीक जमालदीन खोखर, अजीत नोलखा, भरत बरडिया, घनश्याम बिडला, रितुराज शर्मा, विनय मालू, दिनेश कुमार तचल्ली, कमल पारीक, सुशील इंदोरिया, प्रहलाद पारीक, सांवरमल सोनी, विष्णु पारीक, महावीर प्रसाद पारीक, रामावतार पारीक गोगासर सहित बड़ी संख्या में रोजेदार व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert