हत्या के इरादे से घर मे सो रही महिला पर किया हमला, कुल्हाड़ी से किए गए हमले में  चेहरे, छाती और दोनों हाथों पर आई गम्भीर चोट

हत्या के इरादे से घर मे सो रही महिला पर किया हमला, कुल्हाड़ी से किए गए हमले में  चेहरे, छाती और दोनों हाथों पर आई गम्भीर चोट

Spread the love

चूरू। जिले के भालेरी थाना क्षेत्र में एक दलित 28 वर्षीय विवाहिता को कुल्हाड़ी से हमला कर गम्भीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने हत्या के इरादे से घर मे सो रही महिला के चेहरे, छाती और दोनों हाथों पर कुल्हाड़ी से हमला किया। वहीं आरोपी युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। परिवार के लोगों ने महिला को लहूलुहान हालत में गर्वमेंट डीबी अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। जहां हालत गम्भीर होने पर प्राथमिक ईलाज के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। घायल महिला के भाई विनोद ने बताया कि उसकी बहन संजू मेघवाल की 2012 में सात्यूं के एक व्यक्ति से शादी हुई थी। उसके दो बेटियां भी है। संजू मेघवाल का पति विदेश में मजदूरी के लिये गया हुआ है। इसलिये वह अपने पीहर भालेरी में रहती है। अभी संजू पिछले 7-8 महीने से पीहर में रह रही थी। भालेरी निवासी भजनलाल सैनी हत्या के इरादे से उनके घर मे घुसा। जिसने घर मे सो रही संजू पर कुल्हाड़ी से हमला करना शुरू कर दिया। आरोपी ने संजू के चेहरे, छाती, दोनों हाथ और जांघ पर कुल्हाड़ी से वार किए। महिला के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए। घटना की पुलिस को सूचना दी। भालेरी पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले आरोपी वहां से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में संजू को डीबी अस्पताल लाया गया। मगर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक ईलाज के बाद जयपुर रैफर कर दिया। इस संबंध में भालेरी थाना में लालचंद मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी संजू का भालेरी निवासी भजनलाल सैनी काफी दिनों से पीछा कर रहा था। बदमाश कुल्हाड़ी लेकर हमारे घर में घुस गया। जिसने संजू पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert