दुर्गा पूजा महोत्सव परवान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहे हैं माँ दुर्गा की पूजा,विभिन्न प्रकार की झांकियां भी सजाई गई

दुर्गा पूजा महोत्सव परवान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहे हैं माँ दुर्गा की पूजा,विभिन्न प्रकार की झांकियां भी सजाई गई

Spread the love

सुजानगढ़। सुजानगढ़ में दुर्गा पूजा महोत्सव परवान पर है, विभिन्न जगहों पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में माँ दुर्गा के भक्त उमड़ रहे हैं,यजमान अमरसिंह भाटी ने बताया कि भोजलाई चौराहे पर स्थित नवदुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा पिछले 13 वर्षो से नवरात्रि के अवसर पर दस दिवसीय कार्यक्रम होता है, जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई जाती है, झांकियां व मां दुर्गा की पूजा के लिये आसपास ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में आकर मातारानी की पूजा अर्चना करते हैं।आपको बता दें कि सुजानगढ़ में कई जगहों पर माँ दुर्गा के पण्डाल सजे हुए हैं,जिसमें मुख्य रूप से भोजलाई चौराहे पर स्थित नवदुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव में आध्यात्मिक ज्ञान भी देखने को मिलता है।दुर्गा पूजा में देर रात्रि को डांडिया व गरबा की बहार देखी जाती है, ऐसे आयोजनों में धार्मिक सद्भावना भी देखने को मिलती है।इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद नाथ,सरंक्षक सवाईसिंह,गणेशाराम,कोषाध्यक्ष करणीसिंह राठौड़,व्यवस्थापक महेंद्रसिंह भाटी।इस दौरान पंडित चंद्रप्रकाश ने विधिविधान से पूजा अर्चना करवाकर माँ दुर्गा के भजंन गाकर आरती की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert