कांग्रेस पर्यवेक्षक खरोला ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक, कार्यकर्ताओं को बताया जीत का मंत्र

कांग्रेस पर्यवेक्षक खरोला ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक, कार्यकर्ताओं को बताया जीत का मंत्र

Spread the love

सरदारशहर के शनि मंदिर गेस्ट हाउस में शुक्रवार को कांग्रेस पर्यवेक्षक राजपाल खरोला ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व संगठन के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेकर पार्टी के लिए जीत का मंत्र बताया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंडलों के अध्यक्षों व कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार द्वारा राजस्थान में जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ जो विकास कार्य हुए है उनको कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर उनका प्रसार प्रसार कर कांग्रेस को मजबूत करने का काम आज से शुरू कर देना चाहिए। 18 साल से ऊपर जो मतदाता हो गया है उसका नाम जुड़वाना, हटाना व नाम में संशोधन करवाने का कार्य भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ करना होगा। पार्टी मैं कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होता है।

इसलिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाए। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंद्राज खीचड़ ने भी अपने संबोधन में जिले में कांग्रेस को मजबूत बताया। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर मजबूत कार्यकर्ताओं का होना आवश्यक है और उसी को देखते हुए हमने हर बूथ स्तर पर मजबूत कार्यकर्ताओं को जोड़ा है, इस अवसर पर कांग्रेस देहात अध्यक्ष ईश्वर डूडी, पार्षद हंसराज सिद्ध, मानखां चायल, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष संजय दीक्षित, कृषि मंडी सहकारी समिति के अध्यक्ष लालचंद छिरँग, बाले खाँ चायल, पार्षद मुंशी तेली आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रभुराम पूनिया, अनिल चिरानिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert