![](https://divyanews.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240515-WA0035-1024x768.jpg)
सुजानगढ़। सुजानगढ़ निवासी प्रगति चौरडिय़ा को जयपुर के महर्षि अरविन्द विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। चौरडिय़ा ने राजस्थान के निजी अस्पतालों के कर्मचारियों के विशेष संदर्भ में नौकरी की संतुष्टी पर मुआवजे और लाभ का प्रभाव विषय पर प्रो. डॉ. सुधीर राजगुरू के मार्गदर्शन में शोध कार्य पूर्ण किया है। चौरडिय़ा की उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने प्रगति को बधाई देते हुए शुभकामनायें दी है।