स्वर्गीय कल्याण सिंह राजपुरोहित की पुण्यतिथि पर पुरोहित परिवार द्वारा गौसेवा, गणमान्य जनों ने लिया भाग

स्वर्गीय कल्याण सिंह राजपुरोहित की पुण्यतिथि पर पुरोहित परिवार द्वारा गौसेवा, गणमान्य जनों ने लिया भाग

Spread the love

सरदारशहर। समाजसेवी स्वं कल्याण सिंह राजपुरोहित की पांचवीं पुण्यतिथि पर राजपूरोहित परिवार की ओर से नंदलाला दिव्यांग गौशाला में गौसेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें समाजसेवी मधूसुदन राजपूरोहित, एडवोकेट राजेंद्रसिंह राजपुरोहित, सभापति राजकरण चौधरी, पूर्व प्रधान भैरूसिंह राजपुरोहित,जीप सदस्य गिरधारीलाल पारीक, इन्दरसिंह, सरदार गुरजंट सिंह, मंडल संयोजक राजेंद्र सोनी, विप्र फाउंडेशन युवा प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र, मंत्री मांगीलाल सेवदा, रामनिवास पारीक, दयालसिंह कल्याणपुरा,हिरालाल बेनीवाल, गोपीचंद शर्मा, रामप्रसाद बोहरा, प्रमोद सिंह पातलीसर, महेन्द्र वैध, राजेंद्र भाटी, सुधीर राजपुरोहित,मनीष राजपुरोहित, विक्रम जागरवाल, किशनलाल सारण,रामोतार मुहाल, विक्रम सिंह राजपुरोहित, शारूख खान आदि द्वारा गायों को पशु चारा और गुड़ खिलाया गया। इस अवसर पर सभापति राजकरण चौधरी,जीप सदस्य गिरधारीलाल पारीक, मंडल संयोजक राजेन्द्र सोनी ने कहा कि स्वं कल्याण सिंह राजपुरोहित सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन में सदैव गौसेवा, समाजसेवा, संत प्रवृति को प्राथमिकता दी ,उसी को आगे बढ़ाते हुए राजपुरोहित परिवार द्वारा गौ सेवा का पुनित कार्य किया गया है,जो सभी को प्रेरित करने वाला है। इस मौके पर राजपुरोहित परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert