नवनियुक्त भाजपा मंडल संयोजक राजेंद्र सोनी का किया अभिनन्दन

नवनियुक्त भाजपा मंडल संयोजक राजेंद्र सोनी का किया अभिनन्दन

Spread the love

सरदारशहर। बहादुर सिंह कॉलोनी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल संयोजक राजेंद्र सोनी का पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा से नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसमें कार्यकर्ताओं के लिए पद से बड़ा पार्टी का काम है पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बिना किसी पद की लालसा की दिन-रात पार्टी के लिए काम करते रहते हैं इसीलिए भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने कहा की सरदारशहर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व अनुभवी कार्यकर्ता राजेंद्र जी सोनी को यह जिम्मेदारी मिलना पार्टी तथा हम सबके लिए सौभाग्य की बात है पीछे भी पार्टी के विभिन्न पदों पर राजेंद्र सोनी ने अपनी सेवाएं देकर पार्टी के लिए काम किया है। हमें पूरी आशा और विश्वास है कि ईनके नेतृत्व में पार्टी आगे भी ऊंचाइयों के नए आयाम स्थापित करेगी।इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल संयोजक राजेंद्र सोनी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के द्वारा दिए गए कार्यों में की जान से जुड़ जाए, वर्तमान में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत सभी कार्यकर्ता अधिक अधिक सदस्य बनाएं। इस बार भी हमें सर्वाधिक सदस्य बनाकर जिले के सभी मंडलों में सर्वोच्च रहना है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान भैरो सिंह राजपुरोहित, जिला मंत्री श्याम परीक, मंडल अध्यक्ष दयालसिंह राजपुरोहित, भादासर मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह, प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ अविनाश पारीक, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक दीपक बेद, पार्षद राकेश जगरवाल, राजुनाथ सिद्ध, पूर्व पार्षद मोहम्मद अजीज गोरी, अजय भाटी मुकेश भामा, किशन मॉयल, भंवरलाल सोनी, गिरधारी लाल सैनी, राजेश मटोलिया, ओमप्रकाश सिमार, गोपीचंद पवार, निरंजन धानका, विक्रम सैनी, विनोद शर्मा आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert