Anchor//
सुजानगढ़ के श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरा पण्डाल गणपति बप्पा मोरया के नारों से गुंजायमान हो गया।गणेश चतुर्थी के अवसर पर सुबह से ही श्री सिद्धि विनायक मन्दिर में भगवान गणपति के भक्तों का दर्शनों के लिए तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं के लिए कतार में आकर दर्शन करने की आज खास व्यवस्था की गई है। वहीं मन्दिर के सामने एनके लोहिया स्टेडियम में भगवान की पुष्कर से लाई गई खास प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां अगले आठ दिन तक कई कार्यक्रम चलेंगे। श्री सिद्धि विनायक समिति के सुरेश अरोड़ा ने बताया कि गणपति के जन्मदिन पर मन्दिर में 501 किलो दूध से विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद 12 बजे धूमधाम से श्री गणपति बप्पा का जन्मदिन 56 केक और मोदक से बने केक का भोग लगाकर मनाया गया।