दांतों से जुड़ी समस्याओं का अब होगा समाधान, काका कॉलोनी में आर के डेंटल क्लिनिक का होगा शुभारंभ, अस्पताल में डॉ पूजा बेदा देगी अपनी सेवाएं

दांतों से जुड़ी समस्याओं का अब होगा समाधान, काका कॉलोनी में आर के डेंटल क्लिनिक का होगा शुभारंभ, अस्पताल में डॉ पूजा बेदा देगी अपनी सेवाएं

Spread the love

सरदारशहर। दांतों की समस्याओं से परेशान मरीज अब अपने शहर सरदारशहर में बेहतर इलाज पा सकेंगे। 25 जनवरी को शहर की काका कॉलोनी में दांतों का अस्पताल RK डेंटल क्लिनिक के नाम से शुरू होने जा रहा हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त RK डेंटल अस्पताल में मसूड़ों में कीड़े, सूजन, पायरिया, दांतों में असमानता, रूट कैनाल जैसी दांत से जुड़ी बीमारियों का सफल इलाज होगा।

RK डेंटल क्लिनिक में जरूरत अनुसार ऑपरेशन भी किया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त दांतों के इस अस्पताल का शुभारंभ 25 जनवरी को दोपहर सवा 12 बजे उदासर धाम के महंत संत श्री दयनाथ जी महाराज करेंगे। बीडीएस, एमडीएस, इंडोडेंटिस्ट डॉ पूजा बेदा ने बताया कि सरदारशहरवासियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए RK डेंटल क्लिनिक नाम से दांतों का अत्यधिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल शहर की काका कॉलोनी में खुलने जा रहा है, इस अस्पताल में हर प्रकार की दांतों से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान किया जाएगा। रेडियो वीडियोग्राफी (आरवीजी) की सुविधा उपलब्ध होगी। डॉ पूजा बेदा ने बताया कि आरवीजी की मदद से मसूड़ों व दांत का एक्स-रे किया जायेगा। अस्पताल चालू होने के बाद दांतों से जुड़ी समस्याओं का इलाज कम खर्च में हो सकेगा।

इस दौरान डॉक्टर बैदा ने बताया कि टेढ़े मेढ़े दांतों का इलाज तारों द्वारा, ब्लीचिंग द्वारा दांतों के काले पीले धब्बो में फ्लोराइड के निशान साफ करने के साथ साथ जिरकोनिया, मेंटल सिरेमिक, पोर्सलिन आदि के सुंदर व आकर्षक फिक्स दांत भी लगाए जाते हैं।

RK ग्रुप के रामकरण बेदा ने बताया कि इस अस्पताल को खोलने का मेरा मुख्य उद्देश्य है कि सरदारशहर में दांतो की देखभाल एवं उचित इलाज के लिए कोई अच्छा चिकित्सक उपलब्ध नहीं है, RK डेंटल क्लीनिक के खुलने से अब इलाके के लोगों को चुरू, बीकानेर, सीकर जैसे अन्यत्र स्थान पर दांत के इलाज के लिए जाना नहीं पड़ेगा। यहां दांत संबंधित सभी रोगों का इलाज, आरसीटी (रूट केनाल ट्रिटमेंट), मसूड़ों से खून आना, उच्चतम क्वालिटी का दांत, फिक्स फुल सेट, दांत का टेढ़ापन सुधार, क्लिप लगाया जाना आदि किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert