गौवंश को हरा चारा वितरण, पौधारोपण के साथ मनाई परशुराम जयंती

गौवंश को हरा चारा वितरण, पौधारोपण के साथ मनाई परशुराम जयंती

Spread the love

सरदारशहर. राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला ईकाई की ओर से शुक्रवार को नंदलाला विकलांग गौशाला में भगवान परशुराम के विधिवत पूजन अर्चन के साथ गौवंश के लिए हराचारा एवं गुड़ का वितरण कर तथा निर्माण धोरा फूसराज की कुटिया में 51 पौधारोपण कर परशुराम जयंती मनाई गई। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पूनमचंद तिवाड़ी के सानिध्य में पंडित शिवकांत पारीक ने भगवान परशुराम का शास्त्रोक्त मंत्रोच्चारण कर पूजन किया। इस अवसर पर दुर्गाराम पारीक, भरत गौड़, रामप्रसाद बोहरा, अशोक महर्षि, श्यामलाल शर्मा, तेजपाल पारीक, श्रीचंद व्यास, बीरबल पारीक, पवन पारीक, डा.गजानंद पारीक, देवीलाल पारीक, ओमप्रकाश पारीक, भैरूदान पांडिया, इंद्रचंद्र पांडिया, राजेश जोशी आदि विप्र बंधु उपस्थित थे।

ऋषिकुल में मनाई भगवान परशुराम की जयंती

श्री सप्तर्षि वेद वेदांग ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में शुक्रवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा.बालकृष्ण कौशिक ने भगवान परशुराम के अवतार पर प्रकाश डाला। संस्था के अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा, मंत्री शंकरलाल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष मांगीलाल नाथोलिया, वेदाचार्य रामदेव पारीक, शंकरलाल बोचीवाल, एडवोकेट राधेश्याम शर्मा, मुखराम नाथोलिया ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर भगवान परशुराम की आरती व पूजा अर्चना की तथा गोशाला व यज्ञशाला में पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert