होली पर्व को लेकर निकाली भव्य शोभायात्रा, शोभा यात्रा को देखने उमड़ पड़ा जनसैलाब, शोभा यात्रा में हंसाने के लिए रहे कई तरह के स्वांग

Spread the love

सरदारशहर कस्बें में होली को लेकर महामूर्ख सम्मेलन की तरह ही एक शोभा यात्रा शनिवार को निकाली गई। बाबू शोभाचंद जम्मड़ भवन से शुरू हुई शोभा यात्रा मुख्य बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची। रंगों का त्योहर होली का नाम जैसे ही जहन में आता है एक अलग ही उमंग और उत्साह से मन भर जाता है। यू तो होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है लेकिन होली के अवसर पर देश भर में होली के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं इसी प्रकार सरदारशहर में भी होली मायड़ भूमि री नाम से अनोखे रंग में होली मनाई जाती है। सतरंगी त्योहार होली को भव्य रूप देने के लिए सरदारशहर में कई सामाजिक संगठनों द्वारा मिलकर हर साल होली मनाई जाती हैं जिनसे सभी धर्म के लोगो के साथ क्या आम क्या खास हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आता हैं।

बाजार में होली की शोभा यात्रा को देखने के लिए पुरा शहर उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में मनोरम होलिाक झांकी, चंग पर नाचती पार्टीया, डेरु पार्टिया, सजे धजे ऊंट-घोड़े, ऊंट गाड़ी, तांगे के रूप में प्रवासियों के लिए शाही सवारियां, हास्य से परिपूर्ण झांकियां, एक दूल्हे के पीछे 10 दुल्हन, नाचते भूत, गठजोड़े के साथ बेंकुठि, डबल डेकर अर्थी, अनेक दूल्हे-दुल्हनों की जोड़ियां, हंसने को मजबूर करती डबल बैकुंठियाँ, पागल, जोकर, शराबी अनेक स्वांग, झूमती नाचती मेहरिया आदि शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण रहे। प्रवासी बंधुओं ने अपने शहर की होली को देखकर खुशी जाहिर की। होली मायड़ भूमि को करवाने में सरदारशहर के कई सारे संघठन की अहम भूमिका रहती है। अपने देश में आज भी होली का मजा कुछ और ही है। पुरानी परम्परा को आज भी देश के लोग कायम रखे हुए है। जिससे देश में आने को मन करता है। गांधी चौक पर शोभायात्रा में भाग लेने वाले कलाकारों का उत्साह वर्धन करते हुए सम्मानित किया गया। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा को देखने के लिए बाजार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं और पुरुष अपने बच्चों के संग शोभायात्रा को देखने के लिए मुख्य बाजार में जगह-जगह जमा रहे। पिछले कुछ वर्षों में निकाली गई शोभायात्रा के मुकाबले इस वर्ष निकली शोभायात्रा की शहर वासियों ने जमकर प्रशंसा की। शोभायात्रा देखने आई शहर वासियों ने आयोजन कर्ताओं का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert