सरदारशहर. विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्वीकृति से प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर ज़ोन वन बी की प्रदेश कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से पांच प्रदेश उपाध्यक्ष, एक संगठन महामंत्री, तीन महामंत्री, चार प्रदेश सचिव, एक कोषाध्यक्ष एवं सात प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की आगामी दो वर्षीय संगठनात्मक कार्ययोजना के लिए विधिवत घोषणा की। जिसमें सरदारशहर के मधुसुदन राजपुरोहित को प्रदेश उपाध्यक्ष व श्यामलाल जोशी को प्रदेश सचिव बनाया गया।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री सुनील मिश्र, विप्र वाहिनी प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा, तहसील अध्यक्ष नारायणचन्द नाथोलिया, नगर अध्यक्ष अशोक पारीक, देहात अध्यक्ष वरुण शर्मा, वैध महेंद्र शर्मा, महामंत्री महेंद्र देरासरी, मांगीलाल सेवदा, मदन मिश्र, नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, पंडित कैलाश चौमाल, प्रवीण भोजक, पवन चोटिया, यश धर्ड, बुलाकी शर्मा, भवानी बोचीवाल मदनलाल बबेरवाल, शंकरलाल पारीक, रवि मिश्रा, डा.सचिन शर्मा, राजेन्द्र तिवाडी आदि ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजपुरोहित व प्रदेश सचिव जोशी को बधाई दी।