सरदारशहर. बहादुर सिंह कॉलोनी में स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शनिवार नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष मनोज दर्जी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, भाजपा नेता मधुसूदन राजपुरोहित, जिला मंत्री श्याम पारीक, नगर अध्यक्ष मदन ओझा, जिप सदस्य गिरधारीलाल पारीक, शिवदयाल जी पारीक, जिला सचिव सुरेश वर्मा, दिनेश सोनगरा, राजूनाथ सिद्ध, महावीर भाट, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कान सिंह, निरंजन धानका, गुरु धानका, नीरज माटोलिया, बजरंग मेघवाल, बुधराम राव, चिरंजीलाल राव, अमित चांवरिया आदि ने माल्यार्पण एवं दुपटा पहना कर स्वागत किया।
