17 वर्षीय किशोर द्वारा आत्महत्या करने के मामले में ब्राह्मण समाज ने की थानाधिकारी से की आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

17 वर्षीय किशोर द्वारा आत्महत्या करने के मामले में ब्राह्मण समाज ने की थानाधिकारी से की आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Spread the love

सरदारशहर के काका कॉलोनी में 27 जून को 17 वर्षीय किशोर ने अपने ही घर की छत पर बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में किशोर के पिता लालचंद द्वारा दो नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया था। मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण ब्राह्मण समाज के लोग सोमवार को सरदारशहर पुलिस थाने पहुंचे और थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज से मिलकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस अवसर पर सामाजिक जिला परिषद सदस्य गिरधारीलाल पारीक ने थानाधिकारी से कहा कि 12 दिन बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अगर आने वाले 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उच्च अधिकारियों से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करेंगे।

इस अवसर पर थाना अधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने कहा कि पुलिस लगातार आरोपियों के पीछे लगी हुई है। लेकिन आरोपियों के फोन बंद आ रहे हैं और आरोपी अपने गांव में नहीं है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के गिरधारीलाल पारीक, दुर्गाराम पारीक, शिवदयाल पारीक, लालचंद पारीक, सुरेश पारीक, विनोद जोशी, सुरेश तिवाड़ी, पवन पारीक, रामेश्वर लाल पारीक, प्रहलाद पारीक, प्रभुदयाल जोशी, हरिप्रसाद पांडिया, रामअवतार पारीक सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert