राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा फोगां में निकाला पथ संचलन, ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा फोगां में निकाला पथ संचलन, ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Spread the love

सरदारशहर। तहसील के गांव फोगां में रक्षाबंधन के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित पथ संचलन का फोगां की सभी बस्तियों में भव्य स्वागत किया गया। घोष की धुन पर स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर लगभग 4 किलोमीटर का मार्ग तय किया।पथ संचलन में 10 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक के सभी आबालवृद्ध स्वयंसेवकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि महंत रामपुरी जी महाराज के द्वारा ध्वज पूजन से पथ संचलन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला प्रचारक मोहन सिंह, उपखंड कार्यवाहक सुरेश शर्मा, मेघराज शर्मा, शिवपाल सिंह राजवी, अर्जुन लाल शर्मा सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता पथ संचलन में उपस्थित रहे। संचालन रणवीर सिंह राजवी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert