भाजपा ओबीसी मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

भाजपा ओबीसी मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

Spread the love

सरदारशहर. भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रदेश महामंत्री सुनील यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गहलोत, महावीर चारण, जिलाध्यक्ष मुरलीधर सैनी के मुख्य आतिथ्य में सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक दोपहर 1 बजे तक चली।

जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के साथ पौधारोपण अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने अपनी अपनी मां के नाम एक एक पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए सभी को आगे आना चाहिए तथा पौधारोपण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की प्रत्येक बैठक में भाग लें तथा पार्टी के कार्यों को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से वार्ता कर संभाग में ओबीसी वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष मुरलीधर सैनी ने कहा कि बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़, गंगानगर और चूरू जिले के पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी की आगामी गतिविधियों से अवगत करवाया गया है। बैठक में सत्यनारायण सारण, कमल निर्वाण, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष पवन बागोरीया, गंगानगर जिलाध्यक्ष सुरेश सुथार, बीकानेर जिलाध्यक्ष राजाराम सींगङ, महंगासिंह ढिल्लों, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष विनोद गीरी गोस्वामी, अशोक माली, रेवंत सैन, पवन स्वामी, रामनिवास सैन, कलवंतसिह, भारत गिरी, सुशील वर्मा, लोकेश कुमार, जितेंद्र सिंह, जयलाल, कानसिंह भाटी, भारत गिरी, आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन सुरेश भाटी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert