पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरदारशहर पहुंची, इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में लगाई धोक

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरदारशहर पहुंची, इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में लगाई धोक

Spread the love

सरदारशहर। राजस्थान के 2 बड़े नेता आज सरदार शहर के दौरे पर रहे है। दिनमे जहां हनुमान बेनीवाल ने सरदार शहर के मालजी गार्डन में जनसुनवाई की तो देर शाम होते-होते वसुंधरा राजे के नारों से सरदार शहर गूंज उठा।

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरूवार को शाम चार बजे श्रीगंगानगर के सूरतगढ से सरदारशहर इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर पहुंची वहां पर पूजा अर्चना करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए क्षेत्र की जन समस्या के बारे में जानकारी ली। सांसद राहूल कस्वां की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चूरू जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पूर्व सीएम राजे का फूल मालाएं पहनाकर और बालाजी प्रतिमा भेंट कर शानदार स्वागत किया। शहर में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वसुंधरा राजे की एक झलक पाने को बेताब दिखे।

पूर्व सीएम राजे ने कहा कि कांग्रेस के राज में प्रदेश का किसान,मजबूर,गरीब वर्ग बहुत आहांत है। इसलिए प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। चंद महिनों के बाद विधानसभा चुनाव होने है इस दौरान पूरे प्रदेश में कांग्रेस मुक्त होनी है। वसुंधरा राजे के इस कार्यक्रम में स्वागत के दौरान वसुंधरा राजे का जमकर जिंदाबाद के नारे लगे ।उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजस्थान की सीएम कैसी हो वसुंधरा राजे जैसी हो इस दौरान सांसद राहुल कसवा के भी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। पूर्व मुख्यमंत्री राजे को बालाजी महाराज की प्रतिमा देकर सम्मान किया गया।

इस मौके पर पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां,पूर्व विधायक अशौक पींचा, भाजपा नेता एडवोकेट शिवचंद साहू,मधुसुदनसिंह राजपुरोहित, डॉ सत्यनारायण झाझरिया, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सारण , जिप सदस्य गिरधारीलाल पारीक, पूलासर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह छाजुसर,सुरेंश वर्मा, प्रकाश भाकर, सरपंच हरदयाल गुरडा, पूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद खीचड़,पार्षद मदन ओझा भीमराज बेनीवाल, शोभाकांत स्वामी, सरपंच भवरलाल पांडर, हीरालाल बेनीवाल, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!Alert